Tags: Tyrod Capsule

Amogh Tyrod Capsule

Rs600.00
  • Brands Amogh
  • Product Code: Tyrod Capsule
  • Availability: In Stock
थायराइड क्या हैथायराइड शरीर का एक प्रमुख एंडोक्राइन ग्लैंड है जो तितली के आकार का होता है एवं गले में स्थित है। इसमें से थायराइड हार्मोन का स्राव होता है जो हमारे मेटाबालिज्म की दर को संतुलित करता है। इस हार्मोन से शरीर की एनर्जीए प्रोटीन उत्पादन एवं अन्य हार्मोन्स के प्रति होने वाली संवेदनशीलत..

थायराइड क्या है


थायराइड शरीर का एक प्रमुख एंडोक्राइन ग्लैंड है जो तितली के आकार का होता है एवं गले में स्थित है। इसमें से थायराइड हार्मोन का स्राव होता है जो हमारे मेटाबालिज्म की दर को संतुलित करता है। इस हार्मोन से शरीर की एनर्जीए प्रोटीन उत्पादन एवं अन्य हार्मोन्स के प्रति होने वाली संवेदनशीलता कंट्रोल होती है।थायराइड ग्लैंड्स शरीर से आयोडीन लेकर इन्हें बनाते हैं। यह हार्मोन मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के लिए जरूरी होती हैं। थायराइड हार्मोन का स्राव जब असंतुलित हो जाता है तो शरीर की समस्त भीतरी कार्यप्रणालियां अव्यवस्थित हो जाती हैं। थायराइड दो प्रकार का होता हैए पहला हाइपोथायराइड एवं दूसरा हायपरथायराइड। 


हाइपोथायराइड

इसमें थायराइड ग्लैंड सक्रिय नहीं होता जिससे शरीर में आवश्यकतानुसार T3  T4 हार्मोन नहीं पहुंच पाता है। इस स्थिति में वजन में अचानक वृद्धि हो जाती है। सुस्ती महसूस होती है। रोजाना की गतिविधियों में रूचि कम हो जाती है। शरीर की रोग.प्रतिरोधक क्षमता कम़जोर हो जाती है। पैरों में सूजन ऐंठन की शिकायत होती है। चलने में दिक्कत होती है। ठंड बहुत महसूस होती है। कब्ज होने लगती है। चेहरा आंखें सूज जाती हैं। मासिक चक्र अनियमित हो जाता है। त्वचा सूखी बाल बेजान होकर झड़ने लगते हैं। हमेशा डिप्रेशन में रहने लगता है। रोगी तनाव अवसाद से घिर जाते हैं और बात.बात में भावुक हो जाते हैं। आवाज रूखी भारी हो जाती है। यह रोग 30 से 60 वर्ष की महिलाओं को होता है।


हायपरथायराइड

इसमें थायराइड ग्लैंड बहुत ज्यादा सक्रिय हो जाता है और T3 T4 हार्मोन अधिक मात्रा में निकलकर रक्त में घुलनशील हो जाता है। इस स्थिति में वजन अचानक कम हो जाता है। भूख में वृद्धि होती है। रोगी गर्मी सहन नहीं कर पाते। अत्यधिक पसीना आता है। मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। हाथ कांपते हैं और आंखें उनींदी रहती हैं। &

Write a review

Note: HTML is not translated!
    Bad           Good